मोक्षदायिनी मां गंगा ने धरा रौद्र रूप जवइनिया सहित कई गांवों में मचाया कहर

Updated:
विज्ञापन
मोक्षदायिनी मां गंगा ने धरा रौद्र रूप जवइनिया सहित कई गांवों में मचाया कहर

गंगा के कटाव के कारण जवइनिया के अस्तित्व पर संकट, लोग परेशान

विज्ञापन

शाहपुर.

मोक्षदायिनी गंगा नदी ने जवइनिया गांव के साथ-साथ जिले के कई गांवों के लिए अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया. गंगा के बढ़े जलस्तर से जवइनिया के समीप भारी कटाव हो रहा है. अब लोगों में चर्चा है कि कहीं गांव इतिहास न बन जाये. गंगा नदी की तेज लहरें अब लोगों के घरों को जलप्लावित करतीं जा रही हैं. पिछले दो दिनों में करीब पांच से छह लोगों का मकान गंगा में समा गया है. लोगों में भय का माहौल है. लोग रात भर रतजगा कर रहे हैं. जैसे ही तेज आवाज होती है, लोगों का रूह कांप उठता है. गांव के करीब 50 से 60 परिवार गांव के विद्यालय व बक्सर-कोईलवर सुरक्षा तटबंध पर विस्थापित होकर शरण लिए हुए हैं. वहीं प्रशासन द्वारा विस्थापित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई भी शुरू करा दी गयी है. पिछले तीन दिनों से गंगा नदी में हो रहे भयंकर कटाव के कारण गंगा नदी और गांव के कुछ घरों का फासला बिल्कुल मिट चुका है. गंगा नदी का तेज धार अब दरवाजे तक पहुंच चुका है. इधर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर द्वारा लगातार कटाव निरोधी कार्य किये जा रहे हैं, लेकिन सारे कार्य बेकार साबित हो रहे हैं. क्योंकि गंगा नदी में भारी कटाव होने के कारण बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा कटाव निरोधी जितने भी कार्य किये जाते हैं. वह सारे गंगा के कटाव के कारण जलप्लावित हो जाते हैं. लोग अपने घरों के सारे सामान तो पहले ही नातों रिश्तेदारों के पास भेज चुके हैं. गांव के सत्येंद्र पांडे, गुप्तेश्वर पाठक, छठू यादव, किसुन पांडे, सतन यादव, मोतीलाल चौधरी सहित कई ग्रामीणों के परिवार के कई सदस्य बाहर जा चुके हैं. वहीं, कटाव निरोधी कार्य को लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी है. दिनेश यादव बताते हैं कि हम लोग क्या करें. प्रकृति के भयंकर रौद्र रूप से जब सामना होता है, तो यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिसकी दहशत दिलो दिमाग पर छा जाती है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर के कार्यपालक अभियंता कन्हैयालाल सिंह द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गयी है.गंगा नदी के रौद्र रूप एवं भयंकर कटाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन जवइनिया गांव के पास ग्रामीणों के साथ कैंप किये हुए हैं. उच्च विद्यालय में विस्थापित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई, जनरेटर का प्रबंध किया गया है. एडीएम मनोज झा, एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार व एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, सीओ समां परवीन तथा राजस्व अधिकारी रश्मि सागर ने कैंप कर सभी तरह के कार्य को अपने हाथों में ले रखा है, ताकि ग्रामीणों को किसी तरह के परेशानी ना हो. जो भी स्थापित होकर कैंपों में सहारा लिए हुए हैं. प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों के साथ संबंध स्थापित कर रहे हैं और उनके जरूरत को देखते हुए कदम भी उठाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन