आरा में किराना दुकान चोरी कांड का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; मोबाइल और नकदी बरामद

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में दो शातिर चोर गिरफ्तार

Arrah News : मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है. चोरों के पास से तीन मोबाइल और ₹26 हजार नगद बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Arrah News : मुफस्सिल थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का उद्भेदन कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जमीरा गांव स्थित उनके घर से की गई.

उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल एवं 26 हजार रुपये नगद बरामद हुए. गिरफ्तार चोरों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी रामपुकार राय का पुत्र पवन कुमार एवं उसी गांव के निवासी सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र आकाश कुमार शामिल है.

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी.

दुकान से तीन मोबाइल और नगदी चोरी की दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

बता दें कि थाना क्षेत्र के जमीरा गांव स्थित किराना दुकान में रविवार की रात गिरफ्तार चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.

इस संबंध में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद के पुत्र सह पीड़ित दुकानदार कृष्णा प्रसाद द्वारा मुफस्सिल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें दुकान से तीन मोबाइल एवं 70 हजार रुपये नगद चोरी करने की बात कही गई थी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में बरामदगी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीरा गांव निवासी पहले आकाश कुमार को गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी की गई तीन मोबाइल एवं 26 हजार रुपये नगद बरामद किए. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसी गांव के निवासी उसके साथी पवन कुमार को गिरफ्तार किया.

वहीं थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन