सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 19 Mar 2025 9:50 PM

विज्ञापन

संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी रामजीवन यादव का 18 वर्षीय पुत्र राजवीर यादव है. इधर जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि वह घर के बच्चों को बाइक से स्कूल छोड़ने के लिए संदेश गया था. स्कूल छोड़ने के बाद जब वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान तीर्थकोल गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप उसकी बाइक का अनियंत्रित होकर पलट गयी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन