जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मोलाचक गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मौलाचक गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी हो गये. इसके बाद उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मोला चक गांव निवासी विजय कुमार की 32 वर्षीया पत्नी रेखा देवी व रामजी सिंह की 55 वर्षीया पत्नी सुंदर केसिया देवी शामिल हैं एवं दोनों रिश्ते में सास बहू लगती हैं. जबकि दूसरे पक्ष के उसी थाना क्षेत्र के पकड़ियाबर गांव निवासी परमानंद सिंह का 30 वर्षीय पुत्र गौरी शंकर शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्षों से जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. उसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़कर मारपीट की, जिसमें तीनों जख्मी हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










