करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

बिजली के प्लग को इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगा रहे थे, तभी हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार की दोपहर बिजली के करेंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव वार्ड नंबर-8 निवासी स्व. सिंगासन राय के 48 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार राय हैं, जो किसान थे. इधर, मृतक के भतीजे पिंटू यादव ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह घर के बाहर नाले की सफाई कर रहे थे. इसी बीच वह हाथ धोकर घर में बिजली के प्लग को इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगा रहे थे. उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गये, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है की मृतक अपने तीन भाइयों में छोटे थे. उनके परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, दो पुत्री रेशमा कुमारी, ज्योति कुमारी एवं एक पुत्र गोलू कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया. उसकी पत्नी पुष्पा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










