ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 21 Sep 2025 8:05 PM

विज्ञापन

बिहिया रेलवे स्टेशन से पूरब अप रेल ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन

बिहिया.

दानापुर रेलमंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन से पूरब अप रेल ट्रैक पर रविवार की शाम ट्रेन से कटकर 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि घटना तेज गति से गुजर रही 20934 अप दानापुर-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से घटित हुई.

हालांकि घटना किस प्रकार हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेल पुलिस के जवानों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन