मामूली विवाद को लेकर पत्नी को पीटा

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Jul 2025 7:23 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में सोमवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में सोमवार की दोपहर मामूली विवाद में पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी छोटे पासवान की 28 वर्षीया पत्नी कलावती देवी है. इधर, कलावती देवी ने बताया कि उसके पति और वह दोनों बाहर में काम कर घर चलाते हैं.

वह करीब दो महीना से अपने मायके नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घाट अनाइठ मुहल्ले में रह रही थी. रविवार को उसके पति ने फोन कर उसे कहा कि तुम घर नहीं आओगी, जिसके बाद वह रविवार की शाम अपने ससुराल सारंगपुर पहुंची. सोमवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसकी जेठानी के लड़के उसके पति की पिटाई कर दी थी. जब उसने इस बारे में अपने पति से पूछताछ की, उसने बताने से इंकार कर दिया और गुस्से में आकर डंडे तो उसके सिर पर मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन