जिला जज, डीएम व एसपी ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
जिला जज, डीएम व एसपी ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

इस दौरान अधिकारियों ने कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रहन-सहन की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता का जायजा लिया

विज्ञापन

आरा.

मंडल कारा आरा का संयुक्त निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान शल्य चिकित्सा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया एवं बंदियों से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गयी. इस क्रम में कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रहन-सहन की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समुचित रख-रखाव की समग्र समीक्षा की गयी.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने एवं कैदियों के स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया. साथ ही,परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गये. इस अवसर पर जेल अधीक्षक (मंडल कारा, आरा), अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल) एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन