अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही पहचान
Updated at : 27 Nov 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया स्थित अलंकार ज्वेलर्स के सामने से मिला शव
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया स्थित अलंकार ज्वेलर्स के सामने से गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात लगभग 27 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी.इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. वहीं उसकी पहचान के लिए पुलिस लगी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




