मोबाइल का चार्जर लगाने के दौरान करेंट लगने से महिला घायल
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 20 Jun 2025 6:33 PM
विज्ञापन
चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में शुक्रवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में शुक्रवार की शाम विद्युत करेंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायल महिला चांदी थाना क्षेत्र के चांदी निवासी संजय राम की 40 वर्षीया पत्नी राधिका देवी है. इधर, घायल महिला के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर में स्थित इलेक्ट्रिक बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रही थी. उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










