अर्घ के दौरान दीये से झुलसी महिला
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

बेलाउर सूर्य मंदिर घाट पर चैती छठ में अर्घ देने के दौरान हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर सूर्य मंदिर घाट पर चैती छठ में अर्घ देने के दौरान दीप से जलकर एक बुजुर्ग महिला झुलस गयी. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त महिला कोईलवर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी 60 वर्षीया चंद्रावती देवी है. इधर, झुलसी महिला के परिजन ने बताया कि वह चैती छठ करने के लिए बेलाउर गांव स्थित सूर्य मंदिर घाट गयी थी. शुक्रवार की सुबह जब वह घाट पर अर्घ दे रही थीं. उसी दौरान उनकी साड़ी जलते दीप की चपेट में आ गयी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी. वहां मौजूद परिजन द्वारा आग को बुझाया गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










