पैदल बाजार जा रहे युवक को स्काॅर्पियो ने मारी टक्कर

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 Mar 2025 9:39 PM

विज्ञापन

आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में स्काॅर्पियो ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी स्व.राम प्रवेश सिंह का 26 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार है. इधर जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह ने गांव से बाजार की ओर जा रहा था. तभी स्काॅर्पियो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन