छत से गिरकर युवती जख्मी, पटना रेफर
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मुहल्ले में शुक्रवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मुहल्ले में शुक्रवार की दोपहर छत से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मुहल्ला निवासी 24 वर्षीया इशिका कुमारी है. बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर वह छत पर कपड़ा डालने के लिए गयी थी. उसी दौरान वह संतुलित होकर छत से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इस हादसे में युवती को सिर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










