आहर में डूबे बच्चे का शव दूसरे दिन बरामद

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 01 Aug 2025 6:34 PM

विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में गुरुवार की शाम हुई थी घटना

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव स्थित आहर में डूबे बच्चे का शव दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर बरामद हुआ. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत बच्चा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव जवाहीर टोला वार्ड नंबर एक निवासी मनु राम का सात वर्षीय पुत्र प्रकाश राम है. वह आंगनबाड़ी में पढ़ाई करता था.

इधर, मृतक के फूफा रंजीत ने बताया कि गुरुवार की शाम वह गांव स्थित आहर की तरफ बच्चों के साथ खेलने गया था. खेलने के दौरान आहर में गिर कर डूब गया. कुछ देर बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को मिली. इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिल पाया था. शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे शव को ग्रामीणों के सहयोग से आहर से बाहर निकला गया. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहनों में बड़ा था. उसके परिवार में मां सुमिता देवी व दो बहन रचना, प्रभा एवं एक भाई कुलदीप है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां सुमिता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन