खेत में काम कर रहे युवक को विषैले सांप ने डसा, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे युवक को विषैले सांप ने डसा, हालत गंभीर

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के बधार में बुधवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के बधार में बुधवार की सुबह विषैले सांप के डसने से एक युवक की हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार उक्त युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी स्व.कृष्णा यादव का 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार है. इधर, उक्त युवक के परिजन ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खेत में काम करने गया था. उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया, जिससे कारण चक्कर खाकर वह खेत में गिर पड़ा. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के द्वारा अस्पताल ले आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन