कांवरियों से भरा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटा, डेढ़ दर्जन जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच गांव के समीप सोमवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-बक्सर फोरलेन पर बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच गांव के समीप सोमवार को कांवरियों से भरा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में पिकअप वैन पर सवार डेढ़ दर्जन कांवरिया जख्मी हो गये. घायलों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जबकि अन्य घायलों का इलाज ब्रह्मपुर पीएससी में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी कांवरियों में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी दूधनाथ सिंह का पुत्र भोला कुमार एवं करीब डेढ़ दर्जन अन्य शामिल हैं. इधर, भोला कुमार ने बताया कि वे लोग झारखंड के देवघर जिले में स्थित बाबाधाम से पिकअप वैन से वापस लौट रहे थे. उसी दौरान छोटका ढकाइच के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी जख्मी हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










