बाइक सहित 140 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Jul 2025 7:11 PM
विज्ञापन
तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव से हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
तरारी.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत स्थित बड़कागांव जानेवाली सड़क से एक बाइक समेत 140 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर ली. जानकारी देते थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि शाम गश्ती के क्रम में वरसी से बड़कागांव जानेवाली सड़क के पास पुलिस को देखकर एक व्यक्ति तेज गति से बाइक चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार युवक सारा गांव निवासी टिकू सिंह बताया जा रहा है. उसकी बाइक पर एक बोरे से 140 लीटर शराब बरामद हुई. टिकूं सिंह पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले चार बार जेल जा चुका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










