अनियंत्रित बाइक के पलटने से दंपती घायल

Updated:
विज्ञापन

चौसा यादव मोड़ से गाजीपुर को जानेवाली सड़क पर हुई घटना

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड मुख्यालय स्थित चौसा यादव मोड़ से गाजीपुर को जानेवाली सड़क पर गुरुवार की अहले सुबह कर्मनाशा पुल के समीप अनियंत्रित बाइक पलटने से उस पर सवार दंपती घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल दंपती का इलाज अस्पताल में कराया गया. सुलक्षणा देवी व राजकिशोर प्रसाद दोनों घायल उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले बताये जा रहे हैं, जो अपने गांव से बाइक पर सवार होकर बक्सर जा रहे थे. तभी उक्त मार्ग पर अचानक एक जानवर आ गया, जिससे बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गई और दोनों घायल हो गये.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन