सवारियों से भरा ऑटो पलटा, दंपती समेत पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-बक्सर फोरलेन पर बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर सवारियों से भरा ऑटो पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार दंपती समेत पांच लोग जख्मी हो गये. घायलों में दो लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जबकि अन्य घायलों का इलाज रघुनाथपुर पीएचसी में कराया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी 70 वर्षीय राधाकिशन प्रसाद, उनकी 65 वर्षीया पत्नी प्रेमशीला कुमारी एवं अन्य लोग शामिल हैं. इधर, जख्मी राधाकिशन प्रसाद के बेटे ने बताया कि वे दोनों ऑटो द्वारा किसी कार्य से ब्रह्मपुर से आरा रहे थे. उसी दौरान ब्रह्मपुर के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया, जिससे सभी लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन