ट्रक ने अज्ञात बुजुर्ग को मारी टक्कर, जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी गुमटी के समीप गुरुवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन
आरा
. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी गुमटी के समीप गुरुवार की शाम एक ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.बताया जाता है कि गुरुवार की शाम अज्ञात बुजुर्ग अनाइठ की ओर से पूर्वी गुमटी की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे में जख्मी बुजुर्ग का दोनों पैर लहूलुहान हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







