गैस सिलिंडर लेने जा रहे स्कूटी सवार युवक को स्काॅर्पियो ने मारी टक्कर, जख्मी

Updated:
विज्ञापन

शहर के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह स्काॅर्पियो ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे.

जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला निवासी नंदजी प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि बुधवार की सुबह वह स्कूटी से अपने घर से चंदवा गैस सिलिंडर लाने के लिए जा रहा था. उसी दौरान प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही स्काॅर्पियो ने उसके स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में जख्मी युवक का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन