हाइ टेंशन बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन

धनगाई थाना क्षेत्र के गंजहर (बजबाबर) गांव में मंगलवार की देर शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

धनगाई थाना क्षेत्र के गंजहर (बजबाबर) गांव में मंगलवार की देर शाम हाइ टेंशन बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के गंजहर (बजबाबर) गांव निवासी स्व. अमीरचंद यादव के 65 वर्षीय पुत्र शिवनाथ यादव हैं, जो एक किसान थे. इधर, मृतक के परिजन द्वारा बताया गया कि मंगलवार की देर शाम वह अपने घर से बांस लेकर खेत की ओर जा रहे थे. उसी दौरान उनके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर लगे ट्रांसफाॅर्मर से गुजर रहे हाइ टेंशन विद्युत प्रवाहित तार में बांस स्पर्श हो गया, जिससे वह करेंट की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. राहगीरों ने जब उन्हें सड़क पर गिर पड़ा देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना उनके परिजन को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले आये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर धनगाई थाना अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में चौथे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी दरबी देवी व एक पुत्री सुमंती देवी एवं एक पुत्र उपेंद्र यादव है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम गया है. उनकी पत्नी दरबी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन