कीटनाशक का सेवन करने से किशोरी की हालत बिगड़ी

Updated:
विज्ञापन

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में हुई घटना

विज्ञापन

आरा

. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में मंगलवार की सुबह कीटनाशक का सेवन करने से किशोरी की हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी 17 वर्षीया काल्पनिक नाम (शालिनी कुमारी) है.

इधर, उक्त किशोरी की मां ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह घर में बैठी थी, तो उसकी नानी ने उसे खाना बनाने के लिए कहा. तभी उसने खाना बनाने से साफ इंकार कर दिया. इसी बात पर उसकी नानी द्वारा उसे डांट-फटकार लगायी गयी थी. जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया और उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन