ePaper

देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 10 Dec 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन

आरा. टाउन थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के धनुपरा हनुमान मंदिर स्थित फील्ड से मंगलवार को की. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से पांच लीटर देसी शराब बरामद की. गिरफ्तार टाउन थाना क्षेत्र के रघु टोला निवासी बद्री राय का पुत्र निखिल कुमार है. बताया जाता है कि टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की धनुपरा हनुमान मंदिर स्थित फील्ड में देसी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची, तो पुलिस को देख तस्कर भागने लगा. तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस ने गिरफ्तार के विरुद्ध टाउन थाना में बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन