दीवाल तोड़कर घर की चोरों ने की चोरी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 22 Sep 2025 8:00 PM

विज्ञापन

बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव स्थित वार्ड नंबर 2 में हुई घटना

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव स्थित वार्ड नंबर 2 में स्थित एक घर में रविवार की रात चोरों ने दीवाल तोड़कर हजारों रूपये मूल्य के गहने व अन्य सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. सोमवार की सुबह घटना की सूचना पाकर बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की.

वहीं घटनास्थल से कुछ दूर खेत में चोरी गया बक्सा व कुछ कपड़े पुलिस ने बरामद किया. घर के लोगों को चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह में हुई. मामले को लेकर पीड़ित गृहस्वामी स्व. रामचन्द्र महतो के पुत्र रतन महतो द्वारा बिहिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन