छत से गिरकर बक्सर निवासी किशोरी जख्मी
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :01 Dec 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन

बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में सोमवार की सुबह छत से गिरकर किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के कड़सर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह की 15 वर्षीया पुत्री सुनीता कुमारी है. इधर, जख्मी किशोरी के पिता सतेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह वह छत पर किसी काम से गयी थी, तभी वह असंतुलित होकर छत से घर के आंगन में गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हादसे में जख्मी किशोरी को सर में काफी गंभीर चोट आयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




