ePaper

महुआ के पेड़ से गिरकर युवक जख्मी

Updated at : 28 Nov 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ के पेड़ से गिरकर युवक जख्मी

सिकरहटा थाना क्षेत्र के नउवां गांव में शुक्रवार की सुबह हुआ हादसा

विज्ञापन

आरा.

सिकरहटा थाना क्षेत्र के नउवां गांव में शुक्रवार की सुबह महुआ के पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए पीरो से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी सिकरहटा थाना क्षेत्र के नउवां गांव निवासी बसरुद्दीन का 40 वर्षीय पुत्र मो. सुहेल है.

इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह गांव में स्थित बगीचे में महुआ के पेड़ पर चढ़कर ठंड में जलाने को लेकर लकड़ी काट रहा था. उसी दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन