सपना सिनेमा मोड़ से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद
Updated at : 22 Nov 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन

मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप चबूतरे से शुक्रवार की रात एक अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ. सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी.इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात अधेड़ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




