ePaper

कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की तैयारी जोरों पर : मंत्री

Updated at : 07 Jul 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की तैयारी जोरों पर : मंत्री

विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे राज्य के सभी स्किल सेंटर

विज्ञापन

आरा.

बिहार में कौशल विश्वविद्यालय (स्किल यूनिवर्सिटी) की स्थापना की तैयारी चल रही है. प्रत्येक जिले में प्रस्तावित मेगा स्कील सेंटरों की स्थापना के बाद इस संस्थान की जरूरत महसूस हो रही है. श्रम संसाधन विभाग में इसकी तैयारी चल रही है. श्रम संसाधन विभाग इस नये विश्वविद्यालय का प्रस्ताव तैयार कर रहा है. उक्त बातें बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मोहनियां जाने के दौरान आरा सर्किट हाउस में कहीं.

उन्होंने बताया कि कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर राज्य कैबिनेट की मुहर लगने के बाद यह मूर्तरूप लेगा. विश्वविद्यालय में कुलपति, रजिस्ट्रा, विषय विशेषज्ञ, तकनीशियन, लिपिक सहित अन्य पद सृजित होंगे. मंत्री के अनुसार इस विश्वविद्यालय के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों का संचालन होगा. वोकेशनल कोर्स संचालित करनेवाले कॉलेज और संस्थानों तथा यहां पढ़ाई व प्रशिक्षण लेनेवाले विद्यार्थियों का निबंधन भी इसी यूनिवर्सिटी से करने का विचार हो रहा है. वोकेशनल कोर्स के छात्र-छात्राओं को इस विश्वविद्यालय के माध्यम से ही सर्टिफिकेट मिलेंगे. कौशल विकास केंद्रों का संचालन भी इसी विश्वविद्यालय के माध्यम से होगा. उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में कौशल विश्वविद्यालय के माध्यम से बैंचलर ऑफ वोकेशन, मास्टर ऑफ वोकेशन, बैचलर ऑफ स्किल और मास्टर ऑफ स्किल कोर्स संचालित होंगे. इस मौके पर सीनेट सदस्य संतोष तिवारी, भुनेश्वर ठाकुर, विवि के डीन अवध बिहारी सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन