देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

अहीरपुरवा स्थित बगीचे से शनिवार की शाम पकड़ा गया अभियुक्त
विज्ञापन
आरा.
टाउन थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा स्थित बगीचे से शनिवार की शाम की. उसके पास से पुलिस ने सात लीटर देसी शराब बरामद की. गिरफ्तार धंधेबाज अहिरपुरवा मुहल्ला निवासी रामबाबू प्रसाद यादव है.बताया जाता है कि सूचना प्राप्त हुई थी की अहिरपुरवा बगीचे में एक व्यक्ति द्वारा शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. टाउन थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई कर वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके पश्चात टाउन थाने में पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










