देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

नवादा थाना पुलिस ने धंधेबाज को थाना क्षेत्र के न्यू ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास से पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
नवादा थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के न्यू ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास से रविवार की शाम की. तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने छह लीटर देसी शराब बरामद की. गिरफ्तार धंधेबाज नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी भिखारी मुसहर है. बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की नवादा थाना क्षेत्र के न्यू ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन उपरांत नवादा थाना पुलिस पहुंची और भिखारी मुसहर को गिरफ्तार कर ली. उसके पास से पुलिस ने छह लीटर देसी शराब भी बरामद की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










