बाइक पर लदी अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज फरार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

जवइनिया नदी किनारे से बाइक पर लदी अंग्रेजी शराब बरामद की
विज्ञापन
बिहिया.
बहोरनपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर जवइनिया नदी किनारे से बाइक पर लदी अंग्रेजी शराब बरामद की है. हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर धंधेबाज बाइक पर लदी शराब को छोड़कर मौके से फरार होने में सफल हो गया.थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि उतरप्रदेश से गंगा नदी के रास्ते शराब लेकर धंधेबाज बिहार में आ रहा था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी देखकर बाइक पर लदी शराब छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बाइक से 34 पैकेट फ्रुटीनुमा अंगेजी शराब जब्त की है. जब्त की गयी बाइक के आधार पर पुलिस ने बाइक मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










