ePaper

हत्या के प्रयास में फरार आरोपित धराया

Updated at : 22 Dec 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के प्रयास में फरार आरोपित धराया

आयर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

आरा.

आयर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के कुसुम्हां गांव से रविवार को की. गिरफ्तार आयर थाना क्षेत्र के कुसुमहा गांव निवासी अखलेश सिंह का पुत्र मदन सिंह है.

बता दें कि बीते 12 अगस्त को आयर थाना क्षेत्र के कुसुमहां गांव निवासी राम अवलेश सिंह के पुत्र एवं उसी गांव के निवासी मदन यादव के पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मदन यादव अपने पुत्र को लेकर राम अवलेश सिंह के घर पर आया और कहने लगा कि तुम्हारे लड़के ने मेरे लड़के को मारा है. इसी बात को लेकर मदन यादव द्वारा राम अवलेश सिंह को गाली-गलौज करने लगा. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके द्वारा लाठी-डंडों से जमकर उनकी पिटाई कर दी गई थी.जिसके बाद राम अवलेश सिंह द्वारा मदन यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन