पाॅस्को एक्ट मामले में आरोपित शिक्षक गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
उदवंतनगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
आरा.
उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा पाॅस्को एक्ट मामले में आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चंदवा से की. गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चंदवा निवासी चंद्र मोहन सिंह के पुत्र अजय कुमार है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. उन्होंने बताया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित प्राइवेट स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र से शिक्षक अजय कुमार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. इस संबंध में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के निवासी पीड़िता के पिता के द्वारा स्थानीय थाना में छात्रा के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने के संबंध में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







