अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :19 Jan 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन

कुल्हड़िया स्टेशन ओवरब्रिज पुल के नीचे से मिला शव
विज्ञापन
आरा.
कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया स्टेशन ओवरब्रिज पुल के नीचे से सोमवार की सुबह 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ. शव मिलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा.सूचना पाकर कोईलवर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने व मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बुजुर्ग की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




