ePaper

एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 09 Jan 2026 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

12 चक्का ट्रक में छिपा कर रखी गयी थी 8244.36 लीटर विदेशी शराब

विज्ञापन

आरा.

मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की पंजाब कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब मुजफ्फरपुर की ओर जा रही है.

सहायक आयुक्त मद्य निषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. शुक्रवार को वाहन जांच के क्रम में मद्य निषेध इकाई पटना के सहयोग से बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता के पास से एक 12 चक्का ट्रक में रखे सडे-गले आलू के बोरे के नीचे रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. ट्रक पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. इस दौरान ट्रक चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले के छोहतन थाना अंतर्गत सौलोर गांव निवासी गुड्डू लाल के पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया. उक्त वाहन से कुल 24,288 पीस में 8244.36 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ के करीब है. छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार के साथ-साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन