बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 10 लोग जख्मी

Updated at : 12 Mar 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 10 लोग जख्मी

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव में गुरुवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से 10 लोग जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव निवासी राधेश्याम सिंह, उनकी पत्नी कलावती देवी, पुत्र अभिनंदन कुमार सिंह, सुगवीर सिंह, दीपक कुमार सिंह एवं भाई घनश्याम सिंह शामिल हैं.

जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी रामबचन सिंह की पत्नी समुद्र देवी, रमेश सिंह की पत्नी रूनी देवी, अनिल सिंह की पत्नी गीता देवी, पुत्र मंतोष कुमार एवं राजन कुमार की पत्नी जीरा देवी शामिल है. इधर, एक पक्ष के राधेश्याम सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी व उनके दो पुत्र सुगवीर सिंह एवं अभिनंदन कुमार सिंह गांव में स्थित मध्य विद्यालय में पढ़ते हैं. बुधवार को जब वह पढ़ने के लिए गयी थी और स्कूल में मध्यांतर हुआ था. उसी दौरान गांव के ही तीन लड़कों द्वारा उनकी भतीजी साथ छेड़खानी की गयी थी. तब उनके दोनों बेटे सुगवीर सिंह एवं अभिनंदन कुमार सिंह द्वारा विरोध किया गया, तो तीनों लड़कों द्वारा उनकी स्कूल में भी पिटाई की दी गयी थी. हालांकि बात खत्म हो गयी थी. गुरुवार की सुबह जब उनका पुत्र अभिनंदन कुमार सिंह एवं सुगवीर सिंह शौच करने के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में घेर कर उक्त लड़कों द्वारा उनकी पिटाई की जाने लगी. सूचना पाकर जब से लोग बीच-बचाव करने गये, तो उक्त लड़कों ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर सभी लोगों की पिटाई कर दी. दूसरी तरफ जख्मी राधेश्याम सिंह ने गांव के ही मंतोष, मंजीत एवं संजीत नामक लड़के सहित उनके परिवार के लोगों पर छेड़खानी के विरोध करने पर लाठी-डंडे एवं लोहे के रॉड से मारकर सभी को जख्मी करने का आरोप लगाया है. जबकि दूसरे पक्ष के मंतोष कुमार ने बताया कि बुधवार स्कूल में उसके छोटे भाई संजीत कुमार एवं उक्त पक्ष के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. सूचना पाकर स्कूल गया. जहां उसकी पिटाई कर दी गई थी. गुरुवार की सुबह जब वह अपने दरवाजे पर बैठा था. तभी उक्त पक्ष के लोग अपने परिवार वालों को साथ आये और सभी लोगों को लाठी-डंडे एवं बेल्ट से मारकर जख्मी कर दिया..इसके अलावे जख्मी मंतोष कुमार ने अपने भाइयों द्वारा छेड़खानी करने की बातों से साफ इंकार किया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन