डायल 112 वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के सिंगही गांव के स्थित फोरलेन पर शुक्रवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन
आरा
. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सिंगही गांव स्थित फोरलेन पर शुक्रवार की शाम डायल 112 नंबर पुलिस वाहन ने बाइक सवार तीन लड़कों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं धक्का मारने के बाद डायल 112 नंबर पुलिस जवान वहां से फरार हो गये. वहीं, सूचना पाकर परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये. जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नागोपुर गांव निवासी रवींद्र यादव का 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार, दलेश्वर यादव का 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी कमलेश यादव का 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं. इधर अंकित कुमार ने बताया कि वह अपने मामा के घर यादवपुर गांव रहता है. शुक्रवार की शाम वह अपने ममेरे भाई गोलू कुमार एवं दोस्त अजय कुमार के साथ बाइक से यादवपुर गांव से सिगंही गांव सामान लेने के लिए आ रहा था. उसी दौरान सिंगही गांव स्थित फोरलेन पर विपरीत दिशा से आ रहे डायल 112 नंबर पुलिस वाहन ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन टक्कर मारने के बाद वहां से भाग निकली. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










