ePaper

गंगा नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद, मचा कोहराम

Updated at : 09 Oct 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन

आरा.

जिले के भुसौला गांव में गंगा नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है. शव भुसौला गांव स्थित जवइनिया गंगा घाट के किनारे से बुधवार की सुबह बरामद किया गया है. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृत किशोर बहोरनपुर थाना क्षेत्र के भूसौला गांव निवासी दिलीप सोनार का 17 वर्षीय पुत्र अभय कुमार है एवं 10वीं कक्षा का छात्र था. इधर मृतक के पिता दिलीप सोनार ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह भूसौला गांव स्थित जवइनिया गंगा घाट के किनारे नहाने गया था, जहां पर नहाने के दौरान वह गंगा में डूब गया. इसके बाद गांव के ही दो युवक उसके घर आये और उसके पिता से कहा कि उनका बेटा डूब गया है. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद मंगलवार की शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिल पाया था. बुधवार की सुबह वह उसी गंगा नदी घाट के किनारे पानी में पड़ा दिखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकल गया. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व तीन बहनों में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में मां प्रमिला देवी, चार बहन रजनी कुमारी, अंजली कुमारी, प्रीति कुमारी, नीतू कुमारी व दो भाई आशुतोष कुमार वर्मा एवं आशीष कुमार वर्मा है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत छात्र की मां प्रमिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन