आरा : कोईलवर के नए सीओ उदय प्रताप सिंह ने संभाला पदभार, जनहित को बताया प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
कोइलवर के नए सीओ ने संभाला पदभार, नगर पंचायत चेयरमैन ने किया स्वागत

अंचलाधिकारी का स्वागत करते मुख्य पार्षद नगर पंचायत कोईलवर सरताज आलम | Prabhat Khabar Network

Arrah News : भोजपुर के कोईलवर अंचल को नए अंचलाधिकारी (सीओ) उदय प्रताप सिंह मिल गए हैं. उन्होंने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही. चेयरमैन ने किया भव्य स्वागत.

विज्ञापन

Arrah News : भोजपुर जिले के कोईलवर अंचल के नवपदस्थापित अंचलाधिकारी (सीओ) उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने अंचल कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया तथा कार्यालय के वर्तमान कार्यों व फाइलों की विस्तृत जानकारी ली. उदय प्रताप सिंह इससे पूर्व पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज में अंचलाधिकारी के पद पर पूरी निष्ठा के साथ कार्यरत थे.

जनहित के कार्यों को प्राथमिकता

कोईलवर अंचल में योगदान देने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया. उन्होंने राजस्व एवं जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आम लोगों को बेहतर व पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और समय सीमा के भीतर उनका उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

चेयरमैन ने किया भव्य स्वागत

इस विशेष अवसर पर कोईलवर नगर पंचायत के चेयरमैन सरताज आलम उर्फ सोनू खान ने अंचल कार्यालय पहुंचकर नवपदस्थापित अंचलाधिकारी का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अंचलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी. पदभार ग्रहण के मौके पर अंचल कार्यालय के कई अधिकारी, कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

Also Read : आरा : बीस सूत्री बैठक में जनहित के मुद्दों पर तीखी बहस, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण


विज्ञापन
Deepak Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन