किराना दुकानदार हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज, दंपती गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मृतक के बेटे भोला कुमार के बयान पर दो नामजद एवं तीन अज्ञात आरोपित

विज्ञापन

आरा.

धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव में सोमवार की सुबह हुए किराना दुकानदार हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतक के पुत्र भोला कुमार ने थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव के निवासी अनिल ठाकुर, उसकी पत्नी नीतू देवी को नामजद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में भोला कुमार द्वारा कहा गया है कि उसके पिता रविवार की शाम बाजार घूमने लिए निकले थे. उसी दौरान अनिल ठाकुर उसे अपने घर पर ले गये और वहां पर उन्होंने खाया पिया. इसके बाद अनिल ठाकुर व उनकी पत्नी नीतू देवी एवं तीन अज्ञात लोगों द्वारा मिलकर गला दबाकर उसके पिता की हत्या कर दी गयी. इधर, धोबहां थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अनिल ठाकुर एवं उसकी पत्नी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बता दें कि रविवार की शाम धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव निवासी ददन प्रसाद के पुत्र श्रीराम प्रसाद बाजार में घूमने निकला थे. इस दौरान उसी गांव का अनिल ठाकुर द्वारा उन्हें अपने घर ले जाया गया था. इसी बीच सोमवार की सुबह गांव में ही अनिल ठाकुर के घर से कुछ दूरी पर अन्य व्यक्ति के दरवाजे पर उसका शव बरामद हुआ था.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन