ePaper

शहीद राजनाथ का शाहाबाद के विकास में अमूल्य योगदान : राहुल

Updated at : 05 Jun 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद राजनाथ का शाहाबाद के विकास में अमूल्य योगदान : राहुल

कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर में शहीद राजनाथ के शहादत दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

आरा.

कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर में शहीद राजनाथ के शहादत दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह ने की. मौके पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह शहीद दिवस राजनाथ के संघर्ष और बलिदान का ही परिणाम है कि आज कुंवर सिंह महाविद्यालय की स्थापना संभव हुई.

आरा-छपरा पुल का निर्माण हुआ तथा आरा-सासाराम के बीच बड़ी रेल लाइन की स्थापना हुई. उन्होंने बताया कि शहीद राजनाथ ने 21 अक्टूबर को कुंवर सेना नामक एक गैर-राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन की स्थापना की थी, जिसने शाहाबाद क्षेत्र को मॉडल बनाकर विकास के लिए निरंतर संघर्ष किया. शहीद राजनाथ ने हमेशा गरीबों की आवाज बुलंद की. महासचिव त्रिभुवन सिंह ने कहा कि शहीद राजनाथ की अब तक विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने मंच से घोषणा की कि शहीद की प्रतिमा स्थापना के लिए संघर्ष और आंदोलन किया जायेगा. मुख्य वक्ता शाहपुर विधायक राहुल तिवारी ने कहा कि शहीद राजनाथ एक युगपुरुष थे. ऐसे व्यक्ति बार-बार नहीं पैदा होते हैं. जगदीशपुर विधायक रामविशुन सिंह लोहिया ने कहा कि शहीद राजनाथ के संघर्ष की देन है कि शाहाबाद का विकास हुआ. पूर्व विधायक अनवर आलम ने कहा कि राजनाथ जी को हमलोग नेताजी कहते थे. वे हमारा मार्गदर्शक रहे हैं. पूर्व विधायक आशा देवी ने कहा कि जीवन एवं मृत्यु में एक पल का फासला है, तो यह जीवन क्यों नहीं समाज एवं देश को समर्पित कर दिया जाये. यही नेता जी की सही श्रद्धांजलि होगी. पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने कहा कि शहीद राजनाथ एक विचार धारा थे. प्रो हिराजी राय ने कहा कि आज देशभर में जो ””कुंवर सिंह विजय उत्सव”” मनाया जा रहा है, उसकी नींव सबसे पहले शहीद राजनाथने ही रखी थी. प्रो. डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि शहीद राजनाथ ने नक्सल प्रभावित युवाओं से आह्वान किया था कि वे गरीबों की वास्तविक लड़ाई लड़ें. इस अवसर पर प्रमुख लोगों में संजय सिंह ,अशोक शर्मा ,नवीन सिंह ,धीरेन्द्र सिंह ,रघुबर सिंह चंद्रवंशी ,डॉ राजेन्द्र ,मोहमद हारुल ,अरुण कुमार सिंह ,मालिक यादव ,रिंकू सिंह ,श्रीराम ओझा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए. संचालन प्रो सत्यनारायण राम ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन