घर लौट रहे अधेड़ की नहर में डूबने से मौत
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :18 Jan 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन

पीरो थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव मजार के सामने नहर के समीप रविवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
पीरो थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव मजार के सामने नहर में डूबने से घर वापस लौट रहे अधेड़ की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के लहराबाद गांव वार्ड नंबर-17 निवासी स्व. अलगू चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र शिव कुमार चौधरी हैं. जो मजदूरी कर परिवार को चलाते थे. इधर, मृतक के बेटे ब्रजेश चौधरी ने बताया कि वह पीरो थाना क्षेत्र के मिल्की मोड़ के पास चाय की दुकान चलाता है. रविवार की सुबह करीब आठ बजे उसके पिता शिव कुमार चौधरी दुकान पर चाय पीने आये थे. इसके बाद वह वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में ओझवलिया गांव स्थित मजार के सामने नहर में असंतुलित होकर गिरकर डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचा और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी प्रमिला देवी, तीन पुत्री बेबी देवी, सुलेखा देवी, नीतू देवी व दो पुत्र ब्रजेश चौधरी एवं पप्पू चौधरी हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी प्रमिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




