समकालीन अभियान में 76 अभियुक्त गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने एक देसी पिस्टल भी बरामद की
विज्ञापन
आरा.
भोजपुर पुलिस ने गुरुवार को पूरे जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया. एसपी राज के निर्देश पर चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में कुल 76 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी एसपी राज ने प्रेस बयान जारी कर दी. उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 76 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें हत्या के 2 ,आर्म्स एक्ट के तहत 3 एवं विभिन्न कांडों में वांछित के कुल 71 अभियुक्त शामिल हैं. इसके अतिरिक्त पुलिस ने एक देसी पिस्टल भी बरामद की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










