ePaper

ara News : विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Updated at : 12 Aug 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
ara News : विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

पांच सूत्री मांगों को लेकर विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय पीरो परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

पीरो. पांच सूत्री मांगों को लेकर विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय पीरो परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने आरोप लगाया कि विशेष सर्वेक्षण कार्य में दिन-रात मेहनत करने के बावजूद सरकार और विभागीय अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो 16 अगस्त से पटना स्थित गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा. कर्मियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों में स्थायीकरण, वेतनमान में सुधार, लंबित बकाया भुगतान, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और कार्य अवधि में सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे शामिल किये. उनका कहना था कि इन मांगों को लेकर वे कई बार जिला और राज्य स्तर पर अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन मिला, ठोस कदम नहीं उठाये गये. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है. उनका कहना था कि अब वे शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त आंदोलन का सहारा लेने को मजबूर हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा, लेकिन अगर सरकार ने टाल-मटोल की नीति अपनायी तो स्थिति गंभीर हो सकती है. कर्मियों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अपनी जायज मांगों को मनवाना है, जिससे वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य का निर्वहन कर सकें. प्रदर्शन में दर्जनभर से अधिक कर्मी शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की. उन्होंने दोहराया कि 16 अगस्त से शुरू होने वाला धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन