दारोगा बन सफारी से शराब तस्करी कर रहा था, उत्पाद विभाग ने पकड़ा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शराब तस्कर शराब की तस्करी के लिए अजीबोगरीब जुगाड़ लगा रहे हैं. अभी दो दिन पहले ही एक ट्रक पर चलंत शौचालय रख उसमें शराब की तस्करी करते तस्करों को पकड़ा गया था.
विज्ञापन
कोईलवर.
शराब तस्कर शराब की तस्करी के लिए अजीबोगरीब जुगाड़ लगा रहे हैं. अभी दो दिन पहले ही एक ट्रक पर चलंत शौचालय रख उसमें शराब की तस्करी करते तस्करों को पकड़ा गया था. वहीं शनिवार को पुलिस की वर्दी पहने सफारी गाड़ी से शराब की तस्करी करते एक तस्कर को धर दबोचा गया है. कार्रवाई मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर की है. मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक सफारी स्ट्रोम कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त द्वारा अवर निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसके बाद अवर निरीक्षक राहुल कुमार द्वारा पटना-बक्सर एनएच के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल के पास बक्सर की ओर से आ रही सफारी स्टॉर्म कार को रुकने का इशारा किया गया. लेकिन गाडी रुकी नही और भागने के क्रम में आगे जाकर डिवाइडर से टकरा कर रुक गयी. उत्पाद विभाग की टीम ने जब गाड़ी का पीछा किया तो, गाड़ी के चालक अवर निरीक्षक की वर्दी में बैठे थे, उन्होंने गाड़ी रोकने से इनकार कर दिया तथा काफी तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगे. तेजी में भागने के दौरान गाड़ी सड़क के डिवाइडर से टकराकर रुक गयी जिसकी जांच करने पर सफारी स्टॉर्म कार के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान जलालपुर, सारण बिहार के पशुपति नाथ का पुत्र रविकिशन के रूप में की गयी. जब्त सफारी कार से मद्यनिषेध की टीम को एक ट्रॉली बैग भी मिला है, जिसमें भरकर विभिन्न ब्रांड के शराब को बलिया से पटना ले जाया जा रहा था. पकड़े गये ट्राली में 283.790 लीटर शराब था जिसमे 2.160 लीटर ब्लैक डॉग व्हिस्की, 137.880 लीटर आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की, 19.500 लीटर ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, 4.500लीटर 100 पाइपर व्हिस्की, 4.500 लीटर एन्टीक्विटी व्हिस्की, 44.250 लीटर रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, 10.500 लीटर रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट व्हिस्की और 60.500 ली किंगफिशर बियर बरामद किया गया. पकड़ा गया कुल शराब 1010 पीस था जिसकी मात्रा (8) किंगफिसर वियर 283.790 लीटर था. पकड़े गये कार को जब्त करते हुए नकली दारोगा को जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










