ePaper

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की सभी तैयारियां समय से पहले करें : डीएम

Updated at : 24 Dec 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की सभी तैयारियां समय से पहले करें : डीएम

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के सफल आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक

विज्ञापन

आरा.

जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के सफल आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन, उपभोक्ता जागरूकता गतिविधियों की रूपरेखा तय करने तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी प्रचार–प्रसार के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था.

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये. बैठक के दौरान उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी देने तथा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता हितों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए व्यापक जनसहभागिता आवश्यक है. बैठक में सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डी.पी.ओ( शिक्षा विभाग), उपभोक्ता न्यायालय से जुड़े अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन