100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की करें पहचान
Updated at : 30 Dec 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन

बड़हरा के मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार को लेकर बैठक
विज्ञापन
आरा.
अपर समाहर्ता भोजपुर सह निर्वाची पदाधिकारी 193 बड़हरा विधानसभा क्षेत्र ने निर्वाचन सूची से संबंधित विषयों पर डीएससी पोर्टल पर पायी गयी दोहरी प्रविष्टियों एवं निहित त्रुटियों के सुधार को लेकर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के दौरान निर्वाचन सूची में मतदाताओं के फोटो, गृह संख्या, नाम, पिता/पति का नाम एवं लिंग से संबंधित विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही 100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की पहचान, सत्यापन तथा अन्य तकनीकी एवं तथ्यात्मक त्रुटियों के त्वरित सुधार पर भी जोर दिया गया. अपर समाहर्ता द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी बीएलओ सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन सूची का गहन परीक्षण कर त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी कहा कि सुधार की प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होनी चाहिए. बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि शुद्ध एवं विश्वसनीय निर्वाचन सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, अतः सभी संबंधित पदाधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




