आरा: जर्जर सड़क पर पलटा 18 चक्का टैंकर, आरओबी बंद होने से ग्रामीण मार्गों पर बढ़ा भारी वाहनों का दबाव

Author Kumar ravindra|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
बिहिया नगर में पलटा ट्रक | Prabhat Khabar Network

बिहिया नगर में पलटा ट्रक | Prabhat Khabar Network

बिहिया नगर में आरओबी पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक के कारण ग्रामीण सड़कों पर दबाव बढ़ गया है. इसी क्रम में फिनगी-डाकबंगला मार्ग पर एक 18 चक्का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यातायात बाधित हुआ.

विज्ञापन

Arrah News : बिहिया नगर में आरओबी पर भारी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक का असर अब ग्रामीण सड़कों पर दिखने लगा है. रविवार देर रात फिनगी-डाकबंगला वाया साहेब टोला मार्ग पर सीमेंट केमिकल से लदा 18 चक्का टैंकर ट्रक जर्जर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक और उपचालक सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार टैंकर जगदीशपुर की ओर से बाइपास होते हुए बिहिया-जगदीशपुर स्टेट हाईवे-102 के रास्ते एनएच-922 की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साहेब टोला डाकबंगला मोड़ के पास सड़क की बदहाल स्थिति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर पलट गया.

आरओबी बंद होने से ग्रामीण मार्गों पर बढ़ा दबाव

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरार आने के बाद करीब एक वर्ष से भारी वाहनों का परिचालन बंद है. इसके चलते बड़े वाहन नगर और ग्रामीण संपर्क मार्गों से होकर गुजर रहे हैं, जिससे सड़कों पर दबाव बढ़ने के साथ उनकी स्थिति भी लगातार खराब हो रही है.

कई घंटे बाधित रहा आवागमन

हादसे के बाद टैंकर कई घंटे तक सड़क पर पलटा पड़ा रहा, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. सोमवार को टैंकर हटाए जाने के बाद आवागमन सामान्य हो सका. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने और भारी वाहनों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.


विज्ञापन
Kumar Ravindra

लेखक के बारे में

By Kumar Ravindra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन