डबल मर्डर में दोनों पक्षों से दर्ज करायी गयी नामजद प्राथमिकी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 17 Mar 2025 10:12 PM

विज्ञापन

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

विज्ञापन

आरा.

बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा बांध पर रविवार की सुबह हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर दोनों ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं अज्ञात को भी आरोपित बनाया गया है. इस मामले में एक पक्ष के रवींद्र राय तथा दूसरे पक्ष के मुन्नी देवी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष के रवींद्र राय के बयान पर नौ लोगों को नामजद व 15-20 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष के मुन्नी देवी के बयान पर छह को नामजद व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मृतक धर्मेंद्र राय के बड़े भाई रवींद्र राय ने कहा है कि 16 मार्च की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के सामने सामुदायिक भवन के पास बांध पर नया विंदगांवा से साइकिल से आ रहा था, तो पीछे से बाइक से हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमित सिंह, वरुण सिंह, मनीष सिंह, अमित सिंह, संतोष सिंह, सत्येंद्र सिंह, सोनू सिंह व अन्य 15- 20 अज्ञात व्यक्ति अपने साथ हाथ में बंदूक-पिस्टल लेकर आ गये तथा जितेंद्र सिंह अपने हाथ में लिये पिस्टल से मेरे छोटे भाई धर्मेंद्र राय को गोली मार दी. गोली मेरे भाई के सिर में लग गयी, जिससे वह सड़क पर गिर गया. इसके बाद काफी लोग इकट्ठा हो गये तथा जितेंद्र सिंह के हाथ से दोनाली बंदूक छीन लिया. उसके बाद बंदूक को पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया. वहीं दूसरे पक्ष के मृतक बिंदगांवा निवासी प्रेम सिंह उर्फ बडक सिंह की मां मुन्नी देवी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरा लड़का घर पर सोया हुआ था, तभी बिंदगांवा निवासी मनीष सिंह, सुमित सिंह, अमित सिंह, जितेंद्र सिंह, रूपेश सिंह, संतोष सिंह घर पर आकर मेरे पुत्र को जगा कर ले गये.करीब एक घंटा के बाद मनीष सिंह आकर बोला कि कि उनका बेटा हॉस्पिटल में नहीं है. पुनः कुछ देर बाद आकर बोला कि उनके बेटे की मृत्यु हो गयी है. मनीष सिंह का बिंदगांवा के लोगों से दूध खरीदने को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में लोगों ने मेरे पुत्र को बुलाकर ले गए तथा बिंदगांवा से सेमरा गांव के बांध पर उपरोक्त नामित व अज्ञात लोगों द्वारा मिलकर हत्या कर दी गयी.

डीआजी पहुंचे सेमरा गांव :

शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी सत्य प्रकाश डबल मर्डर की घटना की जांच को ले सेमरा गांव पहुंचे. इस दौरान एसपी मिस्टर राज, एसडीपीओ 2 उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन